(भोपाल)शादी का झांसा देकर साइकोलाजी की छात्रा से दुष्कर्म

  • 07-Sep-25 12:00 AM

भोपाल 7 सितंबर (आरएनएस)। मिसरोद पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर रेप की एफआईआर दर्ज की है। पीडि़ता भोपाल के एक इंस्ट्?टीयूट से साइकोलाजी की पढ़ाई कर रही है। आरोपी युवक उसका पुराना ट्यूशन टीचर है। दोनों चार साल से रिलेशन में थे। चार महीने पहले युवती भोपाल रहने आई थी। आरोपी ने उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। जहां उसके साथ पहली बार रेप किया गया। आरोपी ने पीडि़ता से जल्द शादी करने का वादा किया था। अब युवक ने पीडि़ता से संपर्क खत्म कर दिया है और शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। तब पीडि़ता ने थाने में शिकायती आवेदन दिया।19 वर्षीय पीडि़ता मूल रूप से आगर मालवा की रहने वाली है। आरोपी समर्थ भावसार भी वहीं का रहने वाला है। आरोपी का चार साल पहले पीडि़ता के घर आना और जाना था। वे पीडि़ता की छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ाया करता था। इसके बाद पीडि़ता ने भी दसवीं कक्षा में उसी से ट्यूशन पढ़ी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी बीते दो सालों से भोपाल में रहकर जॉब करने लगा। चार महीने पहले पीडि़ता भी पढ़ाई के सिलसिले में भोपाल आई। यहां वे पीजी में रहने लगी, दोनों का फोन पर संपर्क पहले से बना हुआ था।चार महीने पहले मई के महीने में आरोपी ने पीडि़ता को भोपाल घुमाने के बहाने मिलने बुलाया। मिसरोद के होटल में पीडि़ता को लेकर पहुंचे आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिला दिया। पिछले एक महीने से आरोपी पीडि़ता को नजरअंदाज करने लगा। आरोपी ने पीडि़ता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment