(भोपाल)सीएम हाउस के गेट पर लगाई गई वैदिक घड़ी
- 31-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 31 अगस्त (आरएनएस)। मध्यप्रदेश का सीएम हाउस पहला होगा, जहां भारतीय काल गणना पर आधारित दुनिया की पहली विक्रमादित्?य वैदिक घड़ी स्थापित की गई है। इस घड़ी और नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन 1 सितंबर (सोमवार) को किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक एप भी तैयार कराया है, जिसमें 189 भाषाओं को समाहित किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय काल गणना की सबसे विश्?वसनीय पद्धति का इस्तेमाल विक्रमादित्?य वैदिक घड़ी के रूप में उज्?जैन में किया था। इस घड़ी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्?द्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को किया था।ब्रिटिश शासन में हमारे देश के 2 टाइम जोन थे- कोलकाता और दूसरा मुंबई। बाद में आईएसटी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) बना, यानी एक देश का एक ही मानक समय। हमारा जीएमटी+5.30 है। मतलब ग्रीनविच मीन टाइम से 5.30 घंटे आगे।जीएमटी एक ऐसी यूनिट है, जिससे दुनिया के समय का आकलन किया जाता है। ग्रीनविच इंग्लैंड का एक गांव है। जीएमटी को 1884 में मान्यता दी गई थी। 1972 तक यह अंतर्राष्ट्रीय सिविल टाइमÓ का मानक बन गया।वैदिक घड़ी को लखनऊ की संस्था आरोहणÓ के आरोह श्रीवास्तव ने टीम की मदद से तैयार किया है। इसमें जीएमटी के 24 घंटों को 30 मुहूर्त (घटी) में बांटा गया है। हर घटी का धार्मिक नाम और खास मतलब है। घड़ी में घंटे, मिनट और सेकेंड वाली सुई भी रहेगी। सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर यह टाइम कैलकुलेशन करती है। मुहूर्त गणना, पंचांग, मौसम से जुड़ी जानकारी भी हमें इस घड़ी के जरिए मिलेगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...