(भोपाल)स्वदेशी से ही हमारा राष्ट्र पूरी दुनिया का सिरमौर बनेगा-डॉ. मोहन यादव
- 21-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 21 सितंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को भोपाल में युवा मोर्चा द्वारा अटल पथ पर आयोजित नमो युवा रनÓÓ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किय। इस दौरान नमो युवा रन के लोगो का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त भारत अभियान के संबंध में एक वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। अतिथियों ने स्पोट्र्स ट्रेक सूट में मैराथन दौड़ में शिरकत कर हजारों की संख्या में नमो युवा रन में शामिल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना रखें, स्वदेशी अपनाएं तभी भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। तन और मन की शुचिता के साथ इनका स्वस्थ रहना भी हम सबके लिए बेहद जरूरी है। मनुष्य को पहला सुख निरोगी काया से ही मिलता है। इसलिए हमेशा फिजिकली फिट रहने की कोशिश करें और युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचना है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा आयोजित कर सेवा के कार्य किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान नमो युवा रन का आयोजन हम सबको देश की सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, रतलाम, उज्जैन में युवाओं की भारी उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हम सदैव अपनी सोच में, अपने विचारों में, अपने मूल्यों में Óदेश सबसे पहलेÓ की भावना रखें। हमेशा स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें, तभी हमारा राष्ट्र पूरी दुनिया का सिरमौर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर एक अलग प्रतिष्ठा स्थापित की है। मध्यप्रदेश ने भी प्रधानमंत्री जी की सोच और उनके विजन से कदम से कदम मिलाते हुए देश-दुनिया में अपनी अलग जगह और नई पहचान बनाई है। सेवा पखवाड़ा भारत के बदलते स्वरूप और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने खेलों के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। देश के साथ मध्यप्रदेश का भी खेल स्पर्धाओं में प्रदर्शन दिनों-दिन सुधर रहा है। प्रदेश के हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर, ऑलिम्पिक में पदक विजेता टीम के सदस्य रहे। यह हमें खेल के क्षेत्र में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को हम खुद को फिट रखेंगे, नशे से दूर रहेंगे और अपने-अपने काम और कर्तव्यों में भी हमेशा अव्वल रहेंगे का संकल्प दिलाया।नमो युवा रन मैराथन दौड़ में प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रोहित चहल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, विधायक अभिलाष पाण्डे, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मचासीन रहे। नमो युवा रन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।युवा मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ाÓ के अंतर्गत रविवार को प्रदेश के 8 शहरों भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, रतलाम, उज्जैन में नमो युवा रन का आयोजन किया गया। आठों शहरों में आयोजित नमो युवा रनÓÓ में प्रत्येक स्थान पर न्यूनतम 10 हजार से अधिक युवा प्रतिभागी शामिल हुए। नमो युवा रनÓÓ का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्त भारतÓ का संदेश देना है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने से जुड़ी हुई है, जिसमें फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त भारत के संदेश को युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...