(भोपाल) विधायक प्रतिनिधि ने दिलाया भरोसा अब समय से मिलेगा पानी

  • 14-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,14 अक्टूबर (आरएनएस)। नगर निगम वार्ड-68 राजीव नगर बी सेक्टर में पीने के पानी के लिए अब रतजगा नहीं करना पड़ेगा। विधायक कृष्णा गौर के प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता ने व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया है। अब रात 11 बजे के स्थान पर शाम आठ बजे पानी की सप्लाई की जाएगी। इस मुद्दे को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मिशन ने उठाया है। पानी सप्लाई में लापरवाही की खबर पब्लिश होने के बाद विधायक प्रतिनिधि ने सामाजिक न्याय मिशन के अध्यक्ष से चर्चा की। मिशन के सदस्य मनोज दुबे ने बताया कि समस्या को लेकर बैठक बुलाई गई, जिसमें विधायक प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होने मोहल्लावासियों की सारी परेशानी सुनी और वार्ड की पार्षद उर्मिला मौर्य से फोन पर सम्पर्क कर व्यवस्था सुधारने को कहा। इस दौरान तय हुआ कि अब रात 11 बजे पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पानी सप्लाई करने वाले की मनमानी के चलते मोहल्लावासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वह सुबह एक घंटे पानी देता है, जिसमें लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। वहीं रात में 11 बजे पानी की सप्लाई करने के कारण लोग ठीक से जरूरत का पानी नहीं भर पाते हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment