(भोपाल) सबसे ज्यादा समय तक विस अध्यक्ष रहे
- 08-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,08 अक्टूबर (आरएनएस)। आज का किस्सा ऐसी शख्सियत के नाम जो देश में संभवत: पहले और अब तक के आखिरी नेता रहे जिनके नाम सर्वाधिक समय तक विधानसभा अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड है। ये विद्वान व्यक्ति थे। उनके उल्लेखनीय कार्य की बदौलत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा। हम बात कररहे हैं मप्र विधानसभा के पहले ही नहीं, दूसरी और तीसरी बार भी अध्यक्ष रहे पंडित कुंजीलाल दुबे की। नरङ्क्षसंहपुर के एक छोटे से गांव आमगांव में 18 मार्च 1896 याीन आज से सवा सौ साल पहले उनका जन्म हुआ था। उस बखत उन्होंने बीए-एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और जबलपुर में प्रैक्टिस शुरु की। वे पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रेरणा से हिन्दू महासभा में सम्मिलित हुए। सन 1924 में उन्हें हिन्दू महासभा की राज्य इकाई का सचिव निर्वाचित किया गया था लेकिन सन 1937 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद जीवन पर्यन्त कांग्रेस तथा गांधीजी के सिद्धानतों को समर्पित रहे। आजादी के आंदोलन में जेल गए। स्वतंत्र भारत के प्रथम विधानसभा चुनाव में जबलपुर से वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वे 1967 तक तीर बार अध्यक्ष बने। संभवत: भारत के संसदीय इतिहास में इतने लम्बे काल तक कोर्ठ भी व्यक्ति विधानसभा का अध्यक्ष नहीं रहा है। भारतीय डाक विभाग द्वारा उनकी स्मृति मेंएक डाक टिकट 1996 में जारी किया गया। दो जून 1970 कोउनका निधान हुआ। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...