(मेदिनीपुर)कई महिला कर्मचारियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में पांशकुड़ा अस्पताल का मैनेजर गिरफ्तार

  • 16-Sep-25 12:00 AM

आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोपपूर्व मेदिनीपुर 16 सितंबर (आरएनएस)। जिले के पांशकुड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तब हड़कंप मच गया जब यहां के मैनेजर शेख जहीर अब्बास को कई महिला कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक, शिकायत करन वालीं सभी पीडि़ता संविदा पर कार्यरत महिला वार्ड अटेंडेंट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फैसिलिटी मैनेजर, जिसकी पहचान जहीर अब्बास खान के रूप में हुई है, उन्हें अपने ऑफिस में बुलाकर उनके साथ बलात्कार करता था। अधिकारियों ने बताया कि उसने शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने या नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। यह घटना तब सामने आई जब एक महिला कर्मचारी ने पांशकुड़ा थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उक्त मामले पर तृणमूल का कहना है कि घटना से उनकी पार्टी को कोई लेना देना नहीं है और पार्टी इस तरह के क्रियाकलापों का समर्थन नहीं करती। तृणमूल नेता शेख समीर उद्दीन ने दावा किया कि आरोपी एक धोखेबाज है, जिसने निजी फायदे के लिए तृणमूल के नाम का इस्तेमाल किया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया और कड़ी सजा की मांग की। इधर अस्पताल के सुपर कौशिक दल ने बताया कि आरोपित का अस्पताल में काफी दखल था। उन्होंने कहा कि मामला उच्च अधिकारियों को बताया गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।वहीं आज अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों ने आरोपित की दबंगई और दादागिरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस हस्तक्षेप के बाद यह प्रदर्शन समाप्त हो गया। पुलिस ने आरोपित को तमलुक कोर्ट में पेश किया। अदालत में ले जाते समय शेख जहीर अब्बास ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपित शेख जहीर अब्बास एक ठेका कंपनी का फैसिलिटी मैनेजर है। आरोप है कि उसने एक स्वास्थ्यकर्मी को दवा देने के बहाने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने साहस जुटाकर पांशकुड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। यह मामला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी कर्मचारियों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब अन्य पीडि़ताओं की शिकायतें भी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment