(मेरठ)पं0 विकास शर्मा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज़ संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

  • 03-Oct-25 12:00 AM

मेरठ 3 अक्टूबर (आरएनएस )। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पं0 विकास शर्मा को उनके समर्पण, सेवाभाव और ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों के दृष्टिगत अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज़ संगठन (पंजी.) का राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि पं0 विकास शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए समाजहित में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। ब्राह्मण समाज के विभिन्न वर्गों ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment