(रतलाम)परिवारिक विवाद में पिता ने कर दी बेटे की हत्या : मां से विवाद करने पर समझाने गया था बेटा : पिता ने किया चाकू से वार : आरोपी पिता गिरफ्तार
- 07-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
रतलाम, आरएनएस, 07, अगस्त जिले के आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम धरोला में एक पिता ने ही अपने बेटे की जान ले ली। पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने गए 24 वर्षीय बेटे की पिता ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11.30 बजे समरथ निवासी ग्राम धरोला अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी घर के अंदर उसके माता व पिता में पानी देने की बात को लेकर विवाद होने लगा। शोर सुनकर समरथ घर मे जाकर पिता आरोपित गोवर्धन को समझाने लगा, तभी गोवर्धन ने समरथ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में समरथ के गले पर चोट लगी तथा वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे आलोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजन को सौंप दिया। गुरुवार सुबह कुछ परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण आलोट पुलिस थाने पहुंचे व आरोपी गोवर्धन पर सख्त कार्रवाई करने व उसका जुलूस निकालने की मांग करने लगे। इस दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों ने थाने के सामने सड़क पर जाकर चक्काजाम कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर जाम खुलवाया।
Related Articles
Comments
- No Comments...