(रतलाम)6 सितंबर को सजेगा अखाड़ा, निकलेगी जवाहर व्यायाम शाला की भव्य झांकी
- 05-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
- 3 हजार से अधिक पहलवान दिखाएंगे दमखम, अश्वमेघ यज्ञÓ पर आधारित होगी झांकीरतलाम, आरएनएस, 05, सितम्बर। शहर की परंपराओं में रचा-बसा अखाड़ा और झांकी का ऐतिहासिक आयोजन इस बार भी 6 सितंबर – 2025 को अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से होगा। जवाहर व्यायाम शाला के सैकड़ों पहलवान दिन-रात मिट्टी में पसीना बहाकर अपनी ताकत और कला को निखार रहे हैं। 40 साल पहले रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक यह आयोजन निरंतर शहर की शान बढ़ा रहा है।जवाहर व्यायाम शाला अम्बर ग्रुपÓ द्वारा निकलने वाली झांकी इस बार भगवान श्रीराम के अश्वमेघ यज्ञ पर आधारित होगी। झांकी में पहला दृश्य भगवान श्रीराम द्वारा यज्ञ का घोड़ा छोडऩा। दूसरा दृश्य लव-कुश द्वारा भगवान हनुमान को रस्सी से बांधना और तीसरा दृश्य लव-कुश द्वारा अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े को पकडऩा दर्शाया है। झांकी का निर्माण और लाइट सजावट भव्यता पूर्वक अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जवाहर व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल अखाड़े और झांकी तक सीमित नहीं है। यह युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोडऩे, शक्ति और अनुशासन का संदेश देने का माध्यम भी है।नन्हें मलखंब खिलाड़ी भी रहेंगे आकर्षणअखाड़े के संरक्षक दौलत जाट और सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट व गौरव जाट के निर्देशन में 3 हजार से अधिक पहलवान अपनी कला दिखाएंगे। अखाड़े में नन्हे मलखंब खिलाड़ी से लेकर युवा शरीर साधक जोश और हर्ष से शामिल होंगे। बेहतर बैंड और ढोल पार्टी कार्यक्रम में जोश भरेंगे, वहीं छोटे-छोटे मलखंब खिलाड़ी भी अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अद्भुत कला का प्रदर्शन करेंगे। अखाड़े के संरक्षकों ने बताया कि सज्जन मिल बंद होने के बाद शहर में निराशा का माहौल था। झांकी निकालना मुश्किल लग रहा था। ऐसे में स्व. नारायण पहलवान ने खुद आगे आकर अखाड़ा और झांकी दोनों की कमान संभाली और शहरवासियों को इस अनूठी सांस्कृतिक सौगात से जोड़े रखा।
Related Articles
Comments
- No Comments...