(रांची)कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा आजसू का दामन

  • 10-Oct-23 12:00 AM

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा आजसू का दामनबड़कागांव में परिवार राज खत्म करना ही हमारा मकसद --उपेंद्र कुमारहरली मेला टांड में कांग्रेस छोड़ हजारों कार्यकर्ता होंगे आजसू में शामिलरामगढ़ 10 अक्टूबर (आरएनएस)। बड़कागांव विधायक के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार एवं कांग्रेस सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था।जिसके बाद यह दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के कांके रांची स्थित आवासीय कार्यालय में सुप्रीमो सुदेश महतो,सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी के समक्ष पार्टी का दामन थामा।मौके पर सभी कांग्रेस को छोड़ कर आए कार्यकर्ताओं को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।इस दौरान कांग्रेस छोड़कर आजसू में आए उपेंद्र कुमार ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से एक ही परिवार का राज है इसके बावजूद बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है।इसी को दूर करने और अपने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को विकास से जोडऩे के लिए हम अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम रहे हैं।उपेन्द्र कुमार एवं महेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को हमने बड़कागांव प्रखंड के हरली मेला टांड में आने के लिए लोटा पानी देकर न्योता दिया है क्योंकि उस दिन हरली के धरती पर सुदेश महतो और चंद्र प्रकाश चौधरी एवं रोशन लाल चौधरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी छोड़कर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आजसू पार्टी का दामन थामेंगेआजसू पार्टी का सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार, कांग्रेस सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा,चोपदार बलिया पंचायत के उप मुखिया राजू कुमार मेहता, रामेश्वर राम, डोमन महतो, सुरेश महतो, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार पासवान, शक्ति कुमार,प्रकाश कुमार भारती, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार वर्मा, विजय कुमार, गोविन्द कुमार, देवनरायण महतो, प्रवीण भारती (गब्बर ) प्रवीण कुमार, अखिलेश कुमार कैलाश महतो, कुंवर महतो, अशोक कुमार, रंजीत ठाकुर, बालेश्वर महतो,डेगन कुमार, प्रकाश कुमार महतो,ग्राम सोनपुरा से अजय प्रसाद दांगी, प्रवीण प्रसाद दांगी, नंदकिशोर कुमार महतो, सिकंदर कुमार,कृष्णा कुमार सेवक कुमार, जोगेन्दर कुमार, बिक्की कुमार मेहता, सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।मौके पर रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी,आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व पंसस ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ थमा आजसू का दामन




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment