(रांची)केंद्रीय विद्यालय गिद्दी ए मिलन समारोह

  • 29-Oct-23 12:00 AM

रांची 29 अक्टूबर (आरएनएस)। केंद्रीय विद्यालय गिद्दी ए का तीसरा मिलन समारोह का आयोजन ला मरिटल होटल में किया गया। इससे पहले दो मिलन समारोह का आयोजन रांची और दिल्ली में किया जा चुका हैं।के वी स्कूल का पहला मैच 1991 में पास हुआ था उस समय के लोगो का ये मिलन समारोह 32 साल पुरा हो चूका हैं। केन्द्रीय विद्यालय गिद्दी ए 2000 में बंद हो गया था।इस 19 साल में स्कूल से बहुत से बच्चे पढ़ाई किए और देश और विदेश में कार्य कर रहें हैं। कार्यक्रम की शुरुआत राखी सिंह ने स्कूल के प्रार्थना से की।1991 के सभी विद्यार्थी के द्वारा शिक्षक को फूल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण उपेंद्र कुमार सिंह के द्वारा दिया गया।इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक जबलपुर से आई.आर दुबे सर शामिल हुए उन्होंने सभी बच्चों को आने वाले भविष्य की उज्जवल शुभकामनाएं दी और अपने पुराने अनुभव को साझा किया। बच्चों की बचपन की गतिविधि को याद करते हुए बहुत भावुक हो गए। इस मिलन समारोह में दिल्ली छत्तीसगढ़ उड़ीसा और अन्य जगहों से बच्चे शामिल हुए। सभी अपने-अपने वर्तमान में किए जाने कार्य को साझा करते हुए अपने पुराने अनुभव और स्कूल में किए गए कार्य को याद किए। इस कार्यक्रम में 1991 से उपेंद्र सिंह ,निशांत कुमार विश्वकर्मा, धीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह,1992 से विनोद जी, शशी के,राजू मित्रा 1993 से बालेश्वर महतो , विश्वजीत पिल्लई,1994 से रवि सेखार सिंह,1998 से नीतू कुमारी, मोनिका सिंह,शान्ति कुमारी 1999 से सरफराज अहमद, इम्तियाज अहमद, दिलीप कुमार, रिज़वान अली, हरेकृष्णा शर्मा, अश्विन मिश्रा, राजीव चौरशिया, राजीव रमन मिश्रा, रंजीता कौर, आशीष कुमार,राजा भईया, पंकज कुमार, शिल्पा देवी, शोहेल अख्तर, प्रकाश रंजन,2000 से सुजीत, अजय गोप, और संजय कुमार, संगीता कुमारी, तनुश्री दत्ता, अम्बिका दास,बलजीत सिंह,प्रीति, नौशाद आलम, विकास महली,रिंकू सरकार,अर्पणा कुमारी शामिल हुएं। मंच संचालन रणजीत कौर और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश रंजन ने दिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment