(रांची)केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव रूपेश ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और आकांक्षी जिला चतरा में संचालित योजनाओं की समीक्षा की
- 21-Nov-23 12:00 AM
- 0
- 0
-संकल्प यात्रा को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को दिया कई आवश्यक दिशा निर्देशरांची 21 नवंबर (आरएनएस)। केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव और महानिदेशक श्रम कल्याण सह जिला प्रभारी पदाधिकारी चतरा रूपेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय में भारत संकल्प यात्रा और आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखण्ड को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव ने बताया कि यह यात्रा देश भर में विकास और प्रगति को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए केन्द्र की ओर से यह यात्रा शुरू कि गई है।बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अपनी जानकारी में बताया कि चतरा जिले में विकसित भारत यात्रा के मोबाइल वैन के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। अभियान के सफल संचालन एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा । बैठक में आकांक्षी जिला चतरा और आकांक्षी प्रखंड मयूरहंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की गई।बैठक में उपायुक्त अबु इमरान भी उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...