(रांची)जेनरिक फैमिली फाउंडेशन: सत्र 2025-2028 की नई कार्यकारिणी का गठन

  • 17-Mar-25 12:00 AM

सिल्ली 17 मार्च (आरएनएस)। 17 मार्च जेनरिक फैमिली फाउंडेशन ने अपने सत्र 2025-2028 के लिए नवनिर्वाचित 9 पदाधिकारियों की घोषणा की। पदाधिकारियों की सूची और उनके पद निम्नलिखित हैं ! पैट्रन: मेसर्स सुखदा ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर्स (रांची) – श्री मनीष कुमार वर्मा अध्यक्ष: मेसर्स अंजनी मेडिकल एंड सर्जिकल (रामगढ़) – श्री शैलेंद्र कुमार सिंह सचिव: सत्यम मेडिकल एजेंसी (रांची) – श्री सत्येंद्र कुमार उपाध्यक्ष: बी0 आर0 फार्मा (बरहरवा) – श्री बसंत कुमार महतो संयुक्त सचिव: श्री कृष्णा फार्मा (खूंटी) – श्री रवि प्रकाश कोषाध्यक्ष: श्री गौतम फार्मा (रांची) – श्री विनीत कुमार जैन चेयरमैन, प्रबंधन परिषद: जय भवानी मेडिकल एजेंसी (गढ़वा) – श्री मनीष कुमार कश्यप चेयरमैन, सामाजिक और मीडिया कायर्: अभय मेडिकल एजेंसी (सिल्ली) – श्री अभय कुमार मांझी चेयरमैन, कंपनी कायर्: प्राथना एजेंसी (रांची) – श्री उमेश कुमार जेनरिक फैमिली फाउंडेशन के कार्य और उद्देश्य: जेनरिक फैमिली फाउंडेशन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता बढ़ाने और दवाइयों को सभी के लिए किफायती बनाने के लिए कार्यरत एक संगठन है। यह संगठन सामाजिक और आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता और सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकारिणी की मुख्य विशेषताएं: संगठन की सभी गतिविधियों को सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित करना।सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देना। संगठन के उद्देश्यों और मान्यताओं को मजबूती प्रदान करना। यह नई कार्यकारिणी फाउंडेशन की प्रगति और उद्देश्य-पूर्ति के लिए अपने प्रयासों को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment