(रांची)झारखंडी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने विनय महतो धीरज ने जताया आभार

  • 07-Feb-25 12:00 AM

सिल्ली-रांची 7 फरवरी (आरएनएस)। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा द्वारा देश के उच्च सदन राज्यसभा के पटल पर झारखंड के प्रमुख स्थानीय भाषा कुड़मालि, मुंडारी, नागपुरी ,खोरठा एवं हो को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने ,नई शिक्षा नीति में व्यापक रूप से स्थान देने तथा इन भाषाओं के संरक्षण ,संवर्धन अध्ययन एवं विकास हेतु विशेष अनुदान देने का मामला प्रमुखता से उठाया। इसके लिए भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने सांसद प्रदीप वर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समाज एवं क्षेत्रवासियों में इन भाषाओ को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा इनके संरक्षण ,संवर्धन अध्ययन एवं विकास हेतु विशेष अनुदान की वर्षों से प्रमुख बहुप्रतीक्षित मांग रही है जिसको आज डॉ प्रदीप वर्मा ने सदन में प्रमुखता के साथ उठाने का काम किया है । इसके लिए क्षेत्रवासियों कि ओर से भी सांसद का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment