(रांची)मां सरस्वती की विसर्जन में खुब झुमे श्रद्धालु
- 05-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
मुरी-रांची 5 फरवरी (आरएनएस)। सिल्ली मुरी क्षेत्र में बुधवार को विद्या की देवी मां सरस्वती का विसर्जन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। पुरोहित द्वारा पूरे विधि विधान के साथ मां की पूजा अर्चना किया एवं सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। दो दिनों तक मां के पूजा के साथ कई पंडालों में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।एवं बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को पूजा कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एवं बुधवार को पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी भोग भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां का प्रसाद ग्रहण किया।एवं शाम के समय आरती कर मां सरस्वती का विसर्जन बड़ी धूमधाम के साथ नाचते गाते किया। इस विसर्जन जुलूस में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रही। एवं एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर झुमते हुए मां को विदाई दिया।
Related Articles
Comments
- No Comments...