(रांची)मुरी से उमरा के लिए मक्का और मदीना रवाना

  • 11-Feb-25 12:00 AM

मुरी-रांची 11 फरवरी (आरएनएस)। मुरी स्टेशन में मंगलवार सन्ध्या को झारसूखडा ट्रेन से मुरी स्टेशन से उमरा के लिए चौदह तीर्थ यात्री मक्का और मदीना के लिए रवाना हुए। जिन्हें प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक ने माला पहनाकर विदाई दी वहीं बांसारूली मुखिया लालू राम उरांव ने सभी को फल और ब्रेड देकर यात्रा की शुभकामनाएं दी। तीर्थ यात्री में सुलुमजुडी से मोहम्मद हारून,गुलाम मुस्तफा उर्फ डीगा, सज्जाद अंसारी, अनवर हुसैन,मेराज अंसारी ,इमाम साहब मौलाना तबारक हुसैन,बडा मुरी से महीरुददीन, सिल्ली से महबूब आलम समेत पांच महिला सदस्य भी थी।विदाई के समय मुरी -सिल्ली के ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग स्टेशन पहुंचे और नारे तकबीर, अल्ला हु अकबर के नारे लगे। सभी लोगों ने तीर्थ यात्री के उपर फुल बरसाए,गले मिले,हाथ मिलाए और यात्रा की शुभकामनाएं के साथ विदाई दी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment