(रांची)मुसाबनी जेएमएम प्रखंड कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया

  • 11-Jan-24 12:00 AM

मुसाबनी/रांची 11 जनवरी (आरएनएस)। जेएमएम मुसाबनी पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में केक काटकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में झामुमो पार्टी के केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन के नेतृत्व में गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा अस्पताल चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मौके पर केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन द्वारा झारखंड का नक्शा बना 80 पाउंड का केक काटकर झामुमो सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। कंबल प्राप्त करने के लिए लोगों की लंबी कतार जादूगोड़ा मोड़ पर लगी रही आधार कार्ड देखकर सैकड़ो ग्रामीणों को कम्बल दिया गया। बाबूलाल सोरेन द्वारा 50 वर्ष से अधिक उम्र के सैकड़ो लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।केंद्रीय महासचिव सहित कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु की लंबी व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन ने अपने संबोधन में कहा किशिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड के आदिवासी मूलवासी के उत्थान में लगाया। उन्होंने अलग राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा और सूदखोरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी, एवं जिला पार्षद लखी मार्डी के नेतृत्व में केक काटकर माटिगोड़ा झामुमो पार्टी कार्यालय में सैकड़ों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment