(रांची)राष्ट्रीय पदक विजेता अघनी कुमारी और साबित्री को असम राइफल में स्पोट्र्स कोटा के तहत मिली नौकरी

  • 29-Jan-25 12:00 AM

सिल्ली/रांची 29 जनवरी (आरएनएस)। रांची जिला अंतर्गत सोनाहातू प्रखंड के टांगटांग गांव की राष्ट्रीय पदक विजेता अघनी कुमारी एवं जोन्हा के कोयनारडी गांव की साबित्री कुमारी को असम राइफल में स्पोट्र्स कोटा के तहत नौकरी मिली इसकी अधिसूचना 28 जनवरी को जारी हुआ है द्य उल्लेखनीय है कि अघनी कुमारी एक गरीब परिवार से आती है इनके पिताजी के निधन के बाद अघनी का भविष्य अंधकारमय हो गया था द्य कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोनाहातू की प्रशिक्षु रही, बड़े भाई ने बहन अघनी का पूरा सपोर्ट किया और उसे तीरंदाजी के प्रेरित किया अपने क्षमता के अनुसार जितना हो सका उतना सहयोग किया ,2017 में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली जॉइन की और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रकाश राम एवं शिशिर महतो के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पदक जीती । 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा 2024 में भी रजत पदक जीतकर राज्य का नाम गौरवांवित किया है द्य अघनी ने इस सफलता के श्रेय कोच प्रकाश राम,शिशिर महतो एवं बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी के मुख्य संरक्षक सुदेश महतो, अध्यक्ष नेहा महतो को दी . और अघनी ने कहा कि अब मेरा अगला सपना ओलिंपिक में पदक जीतना है द्य वही जोन्हा की साबित्री कुमारी जो एकलव्य तीरंदाजी केंद्र ( सेंटर ऑफ एक्सेलेंस) खेलगांव रांची में विगत दो वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर तीरंदाजी में कई मेडल जीत चुकी है द्य इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत रही है. माता-पिता ने खेती-बारी करने के बावजूद बेटी को तीरंदाजी के लिए प्रोत्साहित किया, साबित्री भी हर हाल में माता- पिता के सपनों को पूरा करना चाहती थी द्य आर्चरी के लिए बड़ी बहन अनीता कुमारी ने हमेशा सपोर्ट किया! साबित्री ने तीरंदाजी का शुरुआत जोन्हा तीरंदाजी डे बोर्डिंग सेंटर से कोच रोहित कोइरी के देखरेख में की द्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपने घर से प्रतिदिन साइकिल से 10 किमी का सफर तय करना पड़ा. उसके बाद साबित्री का चयन झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित एकलव्य तीरंदाजी केंद्र ( सेंटर ऑफ एक्सेलेंस) खेलगांव रांची में चयन हुआ द्य साबित्री को गोमिया के पूर्व विधायक सह बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष लम्बोदर महतो ने बधाई दी है इसके अलावे सरायकेला के एलपी टुडू को भी असम राइफल में नौकरी मिली द्य रांची तीरंदाजी संघ के मुख्य संरक्षक श्री सुदेश महतो, अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो सचिव चंचल भट्टाचार्य हिंडाल्को मुरी के एचआर हेड अरुण राय सीएसआर के अनिल कुमार के साथ तीरंदाजी प्रशिक्षक रोहित कोईरी, करण कुमार कर्मकार, डी साईस्वरी, मोहन साहू, हिमांशु शेखर महंती, समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment