(रांची)शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

  • 27-Jan-25 12:00 AM

सिल्ली/रांची 27 जनवरी (आरएनएस)। सिल्ली ग्रामीण विकास केंद्र के तत्वाधान में आयोजित 36 वां गणतंत्र किसान टुसु मेला, पतराहातु में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। आसपास के ग्रामीण पूरे जोश के साथ ढोल-नगाड़ा, चौड़ल और साँस्कृतिक कार्यक्रम का भी किया गया! मौके पर सिल्ली के विधायक अमित कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। श्री महतो ने मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा टुसु मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसको बचाना हमारी नई पीढ़ी के लिए एक चुनौती है। उन्होंने गणतंत्र किसान मेला के आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा यह मेला एक सांस्कृतिक धरोहर रूप में स्थापित होने जा रहा है।कार्यक्रम को माकपा नेता सुफल महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, कृषि विभाग के अनिल सिंह एवं भजोहरी महतो आदि ने भी संबोधित किया। इसके अलावा मेला में मुख्य रूप से हलधर महतो, कैलाश महतो, कृष्णा प्रमाणिक, भुवनेश्वर महतो, श्रीपद महतो, अक्षय महतो, अश्विनी महतो, नरसिंह महतो, दिनेश महतो, विनोद महतो, शैलेश हाजरा, चितरंजन महतो, गोबिंद महतो, भूपेंद्र महतो, महावीर महतो, गोपाल मांझी आदि उपस्थित थे। मेला में टुसू प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक दल को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। टुसू चौड़ल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कारेयाडीह, द्वितीय पुरस्कार बादालु एवं तृतीय पुरस्कार तुंकू के टुसू चौड़ल समिति को दिया गया। मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र पश्चिम बंगाल के छ: नृत्य दल, सरायकेला के झूमर दल एवं अनगड़ा का पांता नृत्य दल महत्वपूर्ण भूमिका रहा! गणतंत्र किसान मेला में कृषि- प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें 175 किसानों को स्प्रेयर, कुदाल, हल एवं विभिन्न तरह के कृषि सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री बिष्णुपद मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका एवं अपने मनोकामना पूर्ण हेतु कामना किये।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment