(रांची)सात दिवसीय राम कथा वाचन आज से

  • 14-Feb-25 12:00 AM

सिल्ली/रांची 13 फरवरी (आरएनएस)। सिल्ली पोस्टऑफिस के पीछे डुमरटांड़ श्मशान कली मंदिर के समीप 15 से 21 फरवरी तक सात दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया है। शनिवार को कलश यात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जहां मुरी स्थित स्वर्ण रेखा नदी से सैकड़ों महिलाओं द्वारा जल लेकर कार्यक्रम स्थल में स्थापित की जाएगी। तत्पश्चात कार्यक्रम में अयोध्या धाम के कथा वाचक अमृता त्रिपाठी जी के द्वारा राम कथा की प्रवचन की जाएगी। आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति के सुखराम कोइरी, संजय कोइरी, बंटु गुप्ता आदि ने इसकी जानकारी देते हुए आमलोगों को इस राम कथा में शामिल होने का आग्रह किया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment