(रांची)सिल्ली कॉलेज में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

  • 02-Feb-25 12:00 AM

रांची 2 फरवरी (आरएनएस)। सिल्ली कॉलेज सिल्ली में इतिहास विभाग की तरफ से एमए सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों द्वारा सत्र 2021-23 व सत्र 2022-2024 के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडर कॉलेज के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ पीसीएन राणा, प्राचार्य व शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । डॉ पीसीएन राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी आने वाले कल के भविष्य हैं।आप जहां भी जाएं अपना नाम रोशन करें,हमारी दुआ आपके साथ है। उन्होंने कहा कि आज सिल्ली कॉलेज सिल्ली रांची विश्वविद्यालय रांची के लिए एक मिशाल है,यहां बीए ,एमए ओपेन विश्वविद्यालय के साथ साथ विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को चलाती है।मैं आप सभी के साथ साथ कॉलेज की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। कार्यक्रम को प्राचार्य ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों का स्वागत इतिहास विभाग के शिक्षक प्रो विश्वनाथ मुंडा ने अपने संबोधन से किया।कार्यक्रम को प्रो नकुल चंद्र महतो, हरेंद्र महतो, मुखिया शर्मिला कुमारी,एवं छात्र शिवनाथ मुंडा, दीपक महतो, लालदेव, सुधीर ने भी कॉलेज में अपने बिताए हुए पल को साझा किया। इस दौरान छात्रा रिया पाठक, जोबा कुमारी, निशि कुमारी,सुहानी कुमारी, अंबिका कुमारी छात्र धनेश्वर गोराई आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा सत्र 2021-23 के प्रथम टॉपर सविता कुमारी, द्वितीय टॉपर रोहिणी कुमारी एवं शिवनाथ मुंडा और सत्र 2022-24 के प्रथम टॉपर मुनमुन कुमारी, द्वितीय टॉपर निरुपमा कुमारी, तृतीय टॉपर तारा कुमारी को मोमेंटो वो मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे सभी पासआउट छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुकल्याण महतो ने किया। इस मौके पर देवानंद महतो, रजनी प्रसाद, प्रतिमा, सुनीता, दिव्या, प्रो सावित्री बाला, डॉ संजय प्रामाणिक,हुलसी, सुबोध, अनंत, त्रिभुवन, बिपिन, सुमंत, दुर्गेश महतो, भावानंद,श्यामल, कालेसर,सुनील,एवं कॉलेज परिवार उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment