(रामगढ़)नन कम्युनिकेबल डिसीज मॉड्यूल के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
- 06-Nov-23 12:00 AM
- 0
- 0
रामगढ़ 6 नवंबर (आरएनएस)। 6 से 8 नवंबर तक जिला स्तरीय के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ0 महालक्ष्मी प्रसाद, सिविल सर्जन, रामगढ़ के नेतृत्व में जिला यक्ष्मा कार्यालय, रामगढ़ के सभागार में किया गया।इस दौरान डॉ0 तुलिका रानी जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी , रामगढ़ के द्वारा नन कम्युनिकेबल डिसीज यथा मधुमेह, हाइपरटेंशन, कैंसर के उपचार हेतु उपलब्ध संसाधनों, प्रक्रियाओं संबंधित जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान डॉ0 रेशमी रोमिला सांगा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, माण्डू एवं डॉ0 पल्लवी कौशल, सिविल सर्जन कार्यालय,रामगढ़ के द्वारा इस विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस आयोजन में मुख्य रूप से चिकित्सा पदाधिकारी एवम् स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित हुऐ।इस कार्यक्रम में शामिल डॉ0 शशी भुषण खालको डी0 आर0 सी0 एच0 ओ0 डॉ0 अजय कुमार चौधारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी, डॉ0 स्वराज, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी,आमोद कुमार जिला कार्यक्रम सहायक एवं सभी कर्मचारी उपस्थित हुए।
Related Articles
Comments
- No Comments...