(रामगढ़)पत्रकार के पिता नारायण नाथ तिवारी के निधन से कोयलांचल में शोक की लहर
- 31-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
दामोदर नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, शोकसभा का आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलिरामगढ़ 31 दिसंबर (आरएनएस)। रिभर साईड निवासी दैनिक हिन्दुस्तान के भुरकुंडा संवाददाता दुर्गेश नंदन तिवारी के पिता वयोवृद्ध पत्रकार एवं शिक्षक नारायण नाथ तिवारी 93 वर्ष का सोमवार की तड़के सुबह लगभग सवा चार बजे भुरकुंडा स्थित आवास में हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से कोयलांचल भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल, पतरातू, गिद्दी, सयाल-उरमीरी, पतरातू, बरकाकाना सहित हजारीबाग, बोकारो और पूरे रामगढ़ जिला में शोक की लहर है। सोमवार को गिद्दी दामोदर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र दुर्गेश नंदन तिवारी ने दी। स्व. नारायण नाथ तिवारी अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, तीन बहु, नाती-पोता सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गये हैं। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। बताया जाता है कि पत्रकारिता के आदिपुरूष माने जाने वाले स्व. नारायण नाथ तिवारी (नाना तिवारी) कोयलांचल के सबसे पुराने पत्रकार थें। मूल रूप से पेटरवार के रहने वाले नाना तिवारी अपने समय में तीन जिला रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो क्षेत्र में जानेमाने पत्रकार थें। साथ ही वे हिन्दी के शिक्षक भी थें। भाषा पर उनकी अद्भुत पकड़ थी। इधर अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में विधायक रोशनलाल चौधरी, पत्रकार मनोज कुमार सिंह, योगेंद्र सिन्हा, राजकुमार सिंह, अवध किशोर शर्मा, राकेश पांडेय, दीपक प्रसाद, सरोज कांत झा, उत्तम सिन्हा, बीरू यादव, कुमार आलोक, दीपक कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, कमलेश मेहता, संजय पासवान, विजेंद्र कुमार, दिलीप प्रजापति, अनुज ठाकुर, मुकेश कुमार, पवन ठाकुर, अंकित कुमार, तन्नु उपाध्याय, दिनेश प्रसाद, कुलानंद पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी,पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया सत्यवन्ती देवी, मुखिया अजय पासवान, प्राचार्य एके सिंह झा, गोपाल कुमार, मनोज कुमार, विजय सिंह, चमन लाल, महेश्वर साहू, परमजीत सिंह धामी, प्रवीण शर्मा, लव कुमार महतो, अशोक सिंह, मनोज सिंह, प्रवीण राजगढिय़ा, राजेश सिन्हा, दिनेश राजगढिय़ा, दर्शन गंझु, विश्वरंजन सिन्हा,सतीश मोहन मिश्रा, राजकिशोर पांडेय, जिबू सिंह सैनी, सुरेश सिंह, अशोक शर्मा, हरबिंदर सिंह, दिलीप दांगी, योगेश दांगी, शंकर सिंह, प्रेमरंजन सिंह, उदय सिंह, मिथलेश कुमार, विकास कांत सिन्हा, विश्वरंजन सिन्हा, संजय रवि, पिंकू झा, शैलेंद्र सिंह, लंकेश सिंह, ललन सिंह, श्रीकांत शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश सिंह, संजय मिश्रा, सुरेश उपाध्यय, बिटू सिंह, संजय रवि, विनू शर्मा, शंकर सिंह, डब्लू सिंह, रामराज सिंह, दुर्विजय कुमार, प्रह्लाद पांडेय, अभिषेक मिश्रा, राजू मल्होत्रा, शंभु सिंह, देव बेदिया सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार, शिक्षकगण, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और भारी संख्या में आमजन शामिल हुए।
Related Articles
Comments
- No Comments...