(लखनऊ)पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में कल से होगी धान की खरीद
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 31 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं0 और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं0 की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। इस वर्ष 70 लाख मी0टन धान खरीद लक्ष्य व 4000 क्रय केन्द्र निर्धारित किये गए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सम्भाग-गोरखपुर, देवीपाटन, आजमगढ़, विन्ध्याचल, वाराणसी, चित्रकूट, बस्ती, प्रयागराज व कानपुर के समस्त जनपदों में कल से धान की खरीद प्रारम्भ हो रही है। क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए किसानों को बैठने व पीने पानी इत्यादि की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में 4861 क्रय केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्भाग-मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, झांसी, लखनऊ (हरदोई, खीरी एवं सीतापुर) में एक अक्टूबर, 2023 से खरीद प्रारम्भ तथा लखनऊ सम्भाग के जनपद रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ तथा अयोध्या सम्भाग के समस्त जनपदों में 20 अक्टूबर, 2023 से खरीद प्रारम्भ है। अब तक 10912 किसानों से 68016 मी0 टन धान की खरीद की गयी है तथा किसानों को 112.42 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। गत वर्ष इसी अवधि तक 4346 किसानों से 28226 मी0टन धान की खरीद की गयी थी।
Related Articles
Comments
- No Comments...