(लखनऊ)भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ - अखिलेश यादव

  • 29-Oct-23 12:00 AM

लखनऊ 29 अक्टूबर(आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ है। अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी और दबंग हत्या, लूट और अपराध की अन्य घटनाओं को सरेआम अन्जाम दे रहे है। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। पिछले दिनों मेरठ में दबंगों ने पैसे के लेन-देन में इन्द्रशेखर की गोली मारकर हत्या कर दी। दबंग इतने बेखौफ थे कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया और हाथ बांध दिए।अखिलेश यादव ने कहा कि दबंगों ने अलीगढ़ में टैऊफिक इंस्पेक्टर को गाड़ी से निकाल कर पीटा। पिटाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। पूरे प्रदेश में अपराधी, दबंग और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बेलगाम हो गया है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है। भाजपाई अहंकार अब पुलिस पर भी हाथ उठा रहा है। सवाल यह है कि भाजपा में बढ़ती दबंगई के सिर के ऊपर प्रश्रय का हाथ कौन लगा रहा है। इन्हें कौन बचा रहा है। भाजपाइयों में जीरो टॉलरेंस के लिए टॉलरेंस जीरों क्यों है? कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जिले में महिला अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। कहीं महिलाओं की हत्या हो रही है तो कहीं लूट और छेडख़ानी हो रही है। कन्नौज के जलालपुर पनवारा में अपराधियों ने महिला को गोली मारी। पिछले दिनों एटा में झांडिय़ों में लड़की की लाश मिली। उसके पेट में लोहे की राड घुसी थी। इस तरह की घटनाएं बेहद दु:खद है। लेकिन सो रही भाजपा सरकार अपराधों को रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला और झूठा है। सरकार अपराध रोकने में विफल रहे। कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। मुख्यमंत्री जी और अधिकारी हवाई दावों और बयानबाजी से ही अपराध नियंत्रण कर रहे है। जमीन पर कोई काम नहीं है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment