(लखनऊ)लखनऊ में शिया धर्मगुरु पर हमला, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की सुरक्षा विफलता पर जताई नाराजगी

  • 14-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 14 अक्टूबर (आरएनएस )। शिया संपत्तियों पर अवैध कब्जा रोकने पहुंचे शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर कुछ दबंगों ने हमला किया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस नहीं, बल्कि अपराधियों का राज्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि वे समाज के प्रतिष्ठित और धर्मगुरु जैसे व्यक्तियों पर भी हमला करने से नहीं हिचकते।अजय राय ने कहा कि मौलाना कल्बे जव्वाद समाज और शिया समुदाय के अत्यंत सम्मानित धर्मगुरु हैं। इसके बावजूद उन पर हमला किया जाना घोर निंदनीय है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इस घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और संवैधानिक सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार पर दबाव बनाने की घोषणा की है ताकि धार्मिक और सामाजिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment