(विष्णुगढ़)उ0 म0 विद्यालय फराचांच में विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव संपन्न
- 19-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 19 दिसंबर (आरएनएस)। प्रखंड अंर्तगत सारुकुदर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फराचांच में विभागीय आदेशानुसार गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन चुनाव संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष नीलकंठ तुरी ने किया। संचालन प्रधानाध्यापक सुनील कुमार नापित ने किया। पूरी चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से विभागीय नियमानुसार संपादित की गई। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र महतो चुने गए हैं। श्री महतो संबंधित विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अध्यक्ष के रूप में मैं छात्रहित, विद्यालय हित, राष्ट्र हित में अपना बेहतर योगदान देने का प्रयास करूँगा। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों का अभिवादन किया। आगे उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल के भविष्य हैं। छात्रों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक दृष्टि से सुसंपन्न होना चाहिए, जिससे व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र की आवश्यता के अनुसार अपना बेहतरीन कार्य कर सके। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिये शिक्षक, छात्र, प्रबंधन समिति, सरकार और समाज को सामुहिक प्रयास करना होगा। बैठक में पर्यवेक्षक भुवनेश्वर महतो (सीआरपी) विद्यालय के शिक्षक, रूपलाल महतो, उमेश प्रसाद, भागीरथ प्रसाद महतो, समाजसेवी योगेन्द्र महतो, नंदलाल महतो (प्रखंड उपाध्यक्ष जेएलकेएम), सुकर महतो उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...