(विष्णुगढ़)कठिन परिश्रम एवं निस्वार्थ भाव के फलस्वरूप मंजू देवी बनी एएनएम
- 26-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 26 दिसंबर (आरएनएस)। कहा जाता है कि साफ मन और अच्छे कर्म सफलता का रास्ता तय करती है, कुछ ऐसी ही कहानी है विष्णुगढ़ प्रखण्ड के बनासो पंचायत अन्तर्गत नावाटांड़ निवासी सुरेश राम और उनकी पत्नी मंजू देवी की। कोनार विस्थापन का दंश झेल रहे इस परिवार की कहानी काफी प्रेरणादायक और कभी हार नही मानने की है। सुरेश राम दिव्यांग होते हुए भी आर्थिक तंगी व लोगो के ताने सुनकर अपनी कम पढ़ी-लिखी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर मुश्किलों का सामना करते हुए मुकाम तक पहुँचाया। इस बाबत सुरेश ने बताया कि मेरी धर्मपत्नी स्वास्थ्य सहिया के रूप में टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य करने की वजह से 2006 में सिविल सर्जन हज़ारीबाग द्वारा सम्मान पा चुकी है। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी मंजू देवी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में अपना योगदान दिया। इनदोनो की मेहनत और निस्वार्थ सेवा भाव की बदौलत हज़ारीबाग उपायुक्त महोदया नैंसी सहाय ने मंजू देवी को एएनएम के पद पर बहाल करने के बाद इनदोनो की खुशी का ठिकाना नही रहा। इस खुशी को बांटने के लिए सुरेश राम व उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी ने उपायुक्त महोदया नैंसी सहाय से मिलकर उनका इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताया। इस मौके पर सुरेश राम ने एक संदेश देते हुए कहा कि बहु हो या बेटी उनकी पढ़ाई जारी रहनी चाहिए सफलता झक मार कर उनके कदम चूमेगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...