(विष्णुगढ़)विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज के प्रांगण में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक हुई

  • 20-Jan-25 12:00 AM

-जनता को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नहीं लगाने होंगें चक्कर, हर पंचायत में लगेगा जनता दरबार, समस्याओं का होगा समाधान: कौलेश्वर महतोविष्णुगढ़ 20 जनवरी (आरएनएस)। विष्णुगढ़ प्रखंड में स्थित विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज के प्रांगण में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो एवं संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष नंदलाल महतो ने किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार को देखते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो के द्वारा दिए गए निर्देश पर प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में जनता दरबार लगाना सुनिश्चित किया गया। इसके अलावे बैठक में संगठन की मजबूती एवं प्रखंड के जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह की चर्चा हुई। वहीं जेएलकेएम के प्रखंड के युवा नेता इंजिनियर मुकेश कुमार महतो ने बैठक में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हर पंचायत में जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं को हल भी करना है। ताकि लोगों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़े। जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि अधिकारियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है, बगैर रिश्वत दिए अंचल में कोई भी काम नहीं होता है। जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हर पंचायत में जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं को हल करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन मंत्री माही पटेल, केन्द्रीय युवा मोर्चा सहसचिव शाहिद अंसारी, जिला सदस्य टहल महतो, प्रखंड सचिव गंगाधर कुमार, उपाध्यक्ष नंदलाल महतो, राजकिशोर कुमार, घनश्याम महतो , कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार , हेमलाल महतो , दुलारचंद महतो ,टेकलाल महतो , अशोक महतो ,लखन कुमार , संतोष महतो , निर्मल महतो एवं रंजीत कुमार समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment