(विष्णुगढ़)सारूकुदर मुखिया उत्तम महतो ने कम्बल का किया वितरण
- 09-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
विष्णुगढ़ 9 जनवरी (आरएनएस)। प्रखण्ड के सारूकुदर मुखिया उत्तम कुमार महतो ने पंचायत सचिवालय में पंचायत के जरूरतमन्दो के बीच कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ गई है और ऐसे में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बल जरूरतमन्दों के बीच वितरण किया जा रहा है। मुखिया श्री महतो ने बुजुर्गों को बढ़ते ठंड में इसे उपयोग करने के साथ-साथ ठंड से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 9 कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य महेश महतो, वार्ड सदस्य सोमर साव, रेशमी देवी, सुशीला देवी, नंदलाल महतो, मुकेश कुमार सिंह, बेबी देवी, करमाली अंसारी, ललीता देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, कुन्ती देवी, पुरनी देवी, दूलारचंद राम, योगेंद्र महतो, सीता देवी, पेमिया सोमरी देवी, मंगर महतो, कौश्ल्या देवी, दर्शनी देवी, जगनी देवी, अकबर मियां, यमुनी खातून, मनी माझी, बडकी देवी, समेत कई लोग उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...