(श्रावस्ती)मंडल के सभी जिलों में एक नवंबर से सुनिश्चित किया जाए धान की खरीदारी- आयुक्त देवीपाटन मंडल
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
श्रावस्ती 29 अक्टूबर (आरएनएस)। देवीपाटन मंडल गोंडा के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद श्रावस्ती पहुंचे यहां पहुंचने पर जिलाधिकारी कृतिका शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने अगवानी कर स्वागत किया, तदोपरांत आयुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मंडलीय विकास कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की तथा सम्बंधित मण्डलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को विकास कार्यो में गति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया ,उसके आयुक्त ने सायंकाल आगामी 1 नवंबर से प्रारंभ होने वाले धान खरीद के तैयारी की भी गहन समीक्षा की ,इस दौरान उन्होंने धान खरीद से जुड़े मंडलीय अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडल के जिलों में जितने भी धान खरीद केन्द्र बनाये गए है ,सम्बंधित जिलों के जिला खाद्य विपणन अधिकारी खरीद संस्थाओं के जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करा लिए जाए ताकि किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत न होने पाए,जिलो में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धान खरीद के नोडल अधिकारी है इसलिए वे अपने स्तर से जिलों में धान खरीद प्रारम्भ होते प्रतिदिन खरीद केन्द्र वार रिपोर्ट ले, और निरन्तर मॉनिटरिंग करके सभी व्यवस्थाओ को चुस्त दुरुस्त रखें।बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिलों में धान खरीद का जो सरकार द्वारा लक्ष्य दिया गया है उस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सम्बन्धित अधिकारी धान खरीद में गति लाकर लक्ष्य के सापेक्ष खरीदारी करेंगे, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसानो का धान लेने के उपरान्त उनको भुगतान भी समयावधि के अन्दर हर हाल में किया जाए। क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने, पानी पीने इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाये तथा उनको अपना धान बिक्री करने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लघु एवं सीमान्त किसानों एवं छोटे किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाय । किसान भाई अपनी धान की बिक्री हेतु विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि उन्हें धान बेचने में कोई दिक्कत न होने पावे। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान क्रय केन्द्रों पर धान बिक्री हेतु कृषक को खाद्य विभाग के पोर्टलूूू.बिे.नच.हवअ.पद पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा लोकवाणी/जनसेवा केन्द्र के माध्यम से कराया जा सकेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...