(सागर)कार्यों में लापरवाही बरतने पर सीईओ समेत 31 पंचायत सचिवों पर जुर्माना
- 09-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
सागर 9 जून (आरएनएस)। समय पर सेवा नहीं देने, कार्यों में लापरवाही बरतने और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर कलेक्टर संदीप जीआर ने राहतगढ़ जनपद सीईओ एसके प्रजापति समेत 31 ग्राम पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया है। कार्रवाई में 32 अधिकारी व कर्मचारियों पर 41 हजार का जुर्माना लगाया गया है।सचिव नरेन्द्र गाम पंचायत जैसीनगर, मुकुंदी यादव ग्राम पंचायत सेमरा सानौधा शाहगढ़, विसराम लोधी ग्राम पंचायत गूगराखुर्द, गिरवर सिंह लोधी ग्राम पंचायत बरखेरा, राजकुमार चौबे, ग्राम पंचायत साजी, राजेन्द्र सिंह यादव, ग्राम पंचायत झारई, राजकुमार चौबे ग्राम पंचायत पिडरूआ, वीरसिंह लोधी ग्राम पंचायत पडवार, राजेन्द्र चौहान ग्राम पंचायत नीमोन, आशीष चौबे, ग्राम पंचायत कोटरा, हरदास अहिरवार ग्राम पंचायत गनयारी, अनुरूद्ध सिंह ग्राम पंचायत सेमरा दांत, समीर सिंह ग्राम पंचायत हनौता पटकुई, भूपेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत गडर, राजेन्द्र तिवारी ग्राम पंचायत पिपिरिया चौदा, प्रकाश अहिरवार सचिव ग्राम पंचायत कार्यालय चौंकाभेड़ा, मनीष जैन ग्राम पंचायत खजरा भैडा, भैयाराम चढार, ग्राम पंचायत कासल पिपरिया, अरूण राजपूत सचिव ग्राम पंचायत जैतपुर कछया, वीरेन्द्र सिंह लोधी ग्राम पंचायत बेलढाना, वीरेन्द्र कुमार गौंड ग्राम पंचायत नवलपुर, लक्ष्मीकांत दुबे ग्राम पंचायत दरारिया तिन्सी, परषोत्तम पटैल ग्राम पंचायत गुडाकलां, भगवानदास ग्राम पंचायत नैनधरा, वीरसिंह गौड ग्राम पंचायत सिग्रावन, राजेन्द्र राजौरिया ग्राम पंचायत तूमरी, नारायण सिंह लोधी सचिव ग्राम पंचायत दिलहरी, रमाकांत पचौरी सचिव ग्राम पंचायत तेंदुडाबर, फूलसिंह सेन ग्राम पंचायत मढ़पिपरिया, प्रहलाद लोधी ग्राम पंचायत रतनपुर, नरेन्द्र सिंह सचिव ग्राम पंचायत सागौनी पुरैना और एसके प्रजापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राहतगढ़ पर जुर्माना लगाया गया है।उक्त सभी अधिकारियों द्वारा समय सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने के लिए अर्थदंड की कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया कि सचिव का यह कार्य लोक सेवा गांरटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (क) का उल्लंघन है। ऐसे में सचिव के द्वारा आवेदन को विलंब करने पर दंड स्वरूप जुर्माना लगाया गया। साथ ही उक्त जुर्माना राशि को तीन दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...

