(सिरसा)ऑक्सफोर्ड स्कूल जूनियरए सिरसा में प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

  • 17-Mar-25 12:00 AM

सिरसा 17 मार्च (आरएनएस)। ऑक्सफोर्ड स्कूल जूनियरए सिरसा ने अपने प्रथम वार्षिक उत्सव को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। यह भव्य समारोह विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गयाए जिसमें छोटे.छोटे बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और माता.पिता की उत्साही भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री सरदार गुरविंदर सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बच्चों को शिक्षाए संस्कार और नैतिक मूल्यों का महत्व समझाते हुए कहा कि नवोदित पीढ़ी ही देश का भविष्य हैए और उन्हें सही मार्गदर्शन देना हम सभी का कर्तव्य है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुपिंदर कौर ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहला वार्षिक उत्सव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर यह स्पष्ट है कि वे आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयां छुएंगे।विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य केण्सीण् नागपाल और सुप्रिया नागपाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि ऑक्सफोर्ड स्कूल जूनियर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। यह विद्यालय सिर्फ शिक्षा ही नहींए बल्कि बच्चों में आत्मविश्वासए रचनात्मकता और नैतिकता विकसित करने के लिए प्रयासरत है। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि माता.पिता ने भी पूरे जोश और ऊर्जा के साथ उत्सव में भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओंए खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में माता.पिता की उत्साही भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। उनकी उत्सुकता और समर्थन ने यह साबित कर दिया कि बच्चों की शिक्षा और विकास में माता.पिता की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात नन्हे.मुन्ने बच्चों ने नृत्यए गायन और नाटक की सुंदर प्रस्तुतियां दींए जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पद्मश्री सरदार गुरविंदर सिंह जी ने विद्यालय के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत मेंए प्रधानाचार्या रुपिंदर कौर ने मुख्य अतिथिए अभिभावकोंए शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता सभी के सहयोग और समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआए और सभी ने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी।सिरसाए 17 मार्च।फोटोरू01




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment