(सिरसा)कांग्रेस किसान मजदूर जनाक्रोश रैली होगी ऐतिहासिक : डॉ. केवी सिंह

  • 19-Dec-23 12:00 AM

सिरसा 19 दिसंबर (आरएनएस)। 24 दिसंबर को सेक्टर 19 स्थित हुड्डा ग्राउंड में होने वाली किसान मजदूर जन आक्रोश रैली को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कभी भी किसानों को सड़कों पर नहीं आना पड़ा और न ही आंदोलन करने पड़े। कांग्रेस शासनकाल में किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध थी और फसलों के भी उचित भाव मिलते थे। डॉ. सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 में चुनाव होने है और इस रैली को चुनावी शंखनाद मानते हुए जी-जान से रैली को सफल बनाने में जुटे। इंटक मजदूर कांग्रेस के जिला महामंत्री हंसराज धानक ने कहा कि हुड्डा सरकार में दलित पिछड़ा मजदूर वर्गों की कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी जिनमें 100-100 गज के प्लॉट, बिजली-पानी के निशुल्क कनैक्शन, छात्र-छात्राओं के लिए वर्दी, पुस्तक, साइकिल उपलब्ध करवाना, मनरेगा व मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी, अनुबंधित कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, पंच, सरपंच, नंबरदारों व चौकीदारों के मानदेय में बढ़ौतरी इत्यादि शामिल थी। धानक ने कहा कि पुन: हुड्डा सरकार बनने पर उपरोक्त योजनाओं के तहत काम होगा, पेंशन में वृद्धि होगी और महंगाई में कटौती होगी। इसके अतिरिक्त सरकारी योजनाओं को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। हाल ही में विधानसभा सत्र में डबवाली विधायक अमित सिहाग को बेस्ट अवार्ड देना कांग्रेस को गौरवान्वित करता है। बैठक में डॉ. केवी सिंह ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई। इस मौके पर भोला सिंह सरपंच मल्लेकां, भंभूर के पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह गिल, मास्टर दलीप सिंह, ब्लॉक मैंबर हरकिशन, रामसिंह बेनीवाल, लखा सिंह, जगदीप सिंह सरपंच, गुरनाम सिंह, जगजीत सिंह नंबरदार, डॉक्टर वाईके चौधरी, जगजीत सिंह पूर्व सरपंच रंगड़ी, बलबीर शर्मा, कपिल सरावगी, सोनू हांडीखेड़ा, विक्की प्रधान, प्रवीन खट्टक, अंकित धानक भी मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment