(सिरसा)खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नीमला स्कूल के विद्यार्थी छाए

  • 28-Aug-24 12:00 AM

सिरसा 28 अगस्त (आरएनएस)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठनपुरा में हुई खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीमला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक हासिल करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्राचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि खंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में लड़कियों में स्कूल की छात्रा अलका ने 1500 मीटर रेस में प्रथम, लक्ष्मी ने दूसरा, जबकि लडक़ों की 1500 मीटर रेस में रितिक ने दूसरा व गगनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 100 मीटर व 200 मीटर रेस में नरेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में लडक़ों में नरेंद्र ने तीसरा स्थान पाया। जबकि नरेंद्र, रितिक, गगनदीप व सचिन ने 100 गुणा 4 रिले रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 3000 मीटर पैदल चाल में कंचन दूसरे स्थान पर रही। जैवलिन थ्रोम में देवकी दूसरे स्थान पर रही, जबकि लांग जंप में लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। प्राचार्य महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन का श्रेय डीपीई धर्मवीर, फिजिकल एजुकेशन श्रवण कुमार पीजीटी के मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की अथाह मेहनत को दिया। प्राचार्य ने कहा कि खेल न केवल मनुष्य को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हंै, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हंै। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढकऱ भागीदारी कर अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment