(सिरसा)राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने पर ब्राह्मण समाज ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न

  • 13-Dec-23 12:00 AM

सिरसा 13 दिसंबर (आरएनएस)। राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम चौक पर लड्डू बांटकर व पटाखे फोडकऱ जश्न मनाया गया। ब्राह्मण समाज से सुशील शर्मा ने बताया कि सांय को जैसे ही भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने जाने की घोषणा की गई। उसी वक्त ब्राह्मण समाज के लोग भगवान परशुराम चौक पर एकत्रित होना शुरू हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग चौक पर एकत्रित हो गए। सर्वप्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और भगवान परशुराम का जयघोष किया गया। इसके बाद डीजे व ढोल की थाप पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने जमकर जश्न मनाया। सुशील शर्मा ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने कभी सोचा नहीं था कि राजस्थान में ब्राह्मण समुदाय का सीएम बनेगा। रोशनलाल वशिष्ठ ने कहा कि भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाए जाने से ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है, वो उस उम्मीद पर खरा उतरेंगे और ब्राह्मण समुदाय के उत्थान के लिए भी बेहतरीन कार्य करेंगे। इस मौके पर ब्राह्मण सभा सचिव रितेश जोशी, रामप्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष ब्राह्मण सभा, राजेंद्र शर्मा, मदन शर्मा, गौरव शर्मा जिला प्रभारी, अर्जुन पंडित युवा कार्यकारिणी प्रधान, राजन शर्मा, मोहित शर्मा, ललित मोहन शर्मा, हरीश शर्मा, भास्कर जोशी, पवन शर्मा पेट्रोल पपं वाले, अर्जुन शर्मा सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment