(सिरसा)श्री अरूट जी महाराज एक शूरवीर व महात्मा पुरुष थे : कमल होंडा

  • 30-May-24 12:00 AM

श्री अरुट जी महाराज के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रासिरसा 30 मई (आरएनएस)। श्री अरुट जी महाराज के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आल इंडिया अरोड़ा खत्री कम्युनिटी सिरसा की तरफ से जिलाध्यक्ष सतीश अरोड़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल होंडा, उनकी धर्मपत्नी, उपाध्यक्ष साहब दयाल वधवा, महिला विंग की जिला अध्यक्ष राखी मक्कड़ विशेष तौर पर उपस्थित रही। प्रवक्ता मोहनलाल एडवोकेट व नरेश बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि आज का दिन विशेष तौर पर शोभायात्रा के नाम दर्ज किया गया। 36 बिरादरी तथा अरोड़ा समाज की विभिन्न संस्थाओं की मौजूदगी में श्री श्याम बगीची मंदिर से विभिन्न झांकियों, बैंडबाजा तथा कलाकारों के साथ शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ सिरसा नरेश लक्ष्मण दास अरोड़ा की पुत्री सुनीता सेतिया ने वीरभान मेहता, अमीर चावला, अरुण मेहता, भूपेश मेहता के साथ मिलकर हरी झंडी दिखाकर किया। सर्वप्रथम नई अनाज मंडी में श्री अरोड़वंश सेवा सदन द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इसी तरह विभिन्न चौकों पर केले, दूध, शरबत, जलजीरा व अन्य प्रकार से शोभायात्रा का सम्मान किया। सभी चौकों पर शहर के गणमान्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। देवी देवताओं की झांकियों के साथ प्रसाद वितरित किया गया तथा लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी पुरुष-स्त्रियां तथा बच्चे आकर्षक वेशभूषा में शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। सबसे आगे श्री श्याम बाबा व श्री अरूट जी महाराज के ध्वजों के साथ श्रद्धालु चलते हुए इंद्रधनुष की छटा बिखेर रहे थे। अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने कहा कि सिरसा शहर में यह पहली शोभायात्रा निकाली गई है, इसकी सफलता का श्रेय शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों व 36 बिरादरी को जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल होंडा ने कहा कि वह श्री अरुट जी महाराज व श्याम बाबा के प्रति शहर वासियों का प्रेम देखकर मुक्त कंठ से प्रशंसा करता है। भगवान श्री अरूट जी महाराज एक शूरवीर व महात्मा पुरुष थे जिन्होंने अपने बल पर पाकिस्तान के रोड़ी शहर से सिंध प्रांत बसाया और अच्छा प्रशासन देकर लोगों का यश प्राप्त किया। श्री श्याम बगीची के प्रधान पवन गर्ग ने श्याम बगीची मंदिर में श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति स्थापना करने की घोषणा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश अरोड़ा, विधान सभा अध्यक्ष सुरजीत अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर सचदेवा, प्रेस प्रवक्ता मोहन लाल अरोड़ा एडवोकेट, विधानसभा महासचिव नरेश बजाज, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वरुण वधवा, वाइस प्रेसिडेंट आदित्य खट्टर, कोषाध्यक्ष रांझा राम बटला, उपाध्यक्ष रवि फुटेला, प्रेसिडेंट मेडिकल विंग राज कुमार कामरा, सह सचिव जतिन नागपाल, वार्ड प्रेसिडेंट चंद्र बजाज मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment