(सिवनी)भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए स्कूलों में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताऐं
- 15-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिवनी 15 जुलाई (आरएनएस)। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु 20 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन के निर्देशानुसार दिनांक 11.07.2025 एवं 12.07. 2025 को भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला भैरोगंज एवं शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल भैरोगंज में बच्चो के द्वारा वादविवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता के द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु संदेश दिया गया। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु जागरूक करने हेतु संदेश दिया गया। कार्यक्रम में परियोजना सिवनी शहरी से पर्यवेक्षक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताऐं उपस्थित थी।
Related Articles
Comments
- No Comments...