(सुलतानपुर)विजेथुआ महोत्सव : 1008 कलश यात्रा में शामिल होगें जगदगुरू रामभद्राचार्य

  • 24-Oct-24 12:00 AM

सुलतानपुर 24 अक्टूबर (आरएनएस)। जिले में प्रतिष्ठित पौराणिक स्थल विजेथुआ महावीरन धाम पर शुक्रवार से पांच दिवसीय विजेथुआ महोत्सव का आयोजन सत्य पथ फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया है। जगदगुरू रामभद्राचार्य इसमें पांच दिनों तक हनुमान कथा कहेगे। शुक्रवार को प्रतापगढ़ के ढकवा से उन्हें रिसीव कर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, विजेथुआ पहुंचने पर 1008 कलश यात्रा में शोभा यात्रा शामिल कर दी जाएगी।कार्यक्रम को लेकर सत्य पथ फाउंडेशन के सीईओ विवेक तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि विजेथुआ महोत्सव का इस बार 51वां वर्ष है। अब तक हमारी ग्राम सभा के लोग मिलकर महोत्सव को आयोजित करते चले आ रहे हैं। बीते तीन वर्षों से सत्य पथ फाउंडेशन भी इसमें शामिल हुआ। अब इस बार के महोत्सव से पूर्व यहां समिति का गठन किया गया है। जिसके पदेन अध्यक्ष विधायक कादीपुर राजेश गौतम मनोनीत किए गए हैं। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ढकवा से कल दिन में 12 बजे जगदगुरू राम भद्रा चार्य को रिसीव कर एक शोभा यात्रा करौदीकला, सूरापुर होकर विजेथुआ महावीरन धाम तक आएगी। यहां जो आगे जाकर 1008 कलश यात्रा में बदल जाएगी। वहां से गुरूजी को 3 बजे मंच पर ले जाया जाएगा। जहां शाम 6 बजे तक वो कथा कहेगे। इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। ये कथा पांच दिन चलेगी। 30 अक्टूबर को भजन कृतन और दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर 60म45 का स्पेशल मंच तैयार किया गया है, जिस पर जगदगुरू रामभद्रा चार्य बैठकर कथा कहेगे। इसके अलावा इसके फ्रंट पर ही 80-80 सोफे वीआईपीज के लिए लगाए गए हैं। जबकि 100म300 के दस खाने जापानी पंडाल के बनाए गए हैं। जिसमें दस हजार लोगों के बैठने के लिए मैट और गद्दा लगाया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment