क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
सुलतानपुर 1 अक्टूबर (आरएनएस)। कादीपुर से एक जून को गायब हुई युवती प्रियंका का शव 20 सितंबर को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मिला था। विवेचना के दौरान पोस्टमार्डम के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया कि शादी का झांसा देकर प्रियंका को आरोपी सलमान मुंबई लेकर गया। घर वापस लौटने पर प्रियंका ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो सलमान ने अपने तीन साथी शहंशाह जावेद व सरवर के साथ गला दबाकर प्रियंका की हत्या कर दी। हत्या कर शव को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दिया फेक था। आरोपी शहंशाह की गिरफ्तारी के बाद मामले का हुआ खुलासा। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अखंडनगर थाना क्षेत्र में घेरेबंदी किया। आज भोर में ही बाइक सवार आरोपियों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई, जवाबी फायर में बदमाशों के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गये जिन्हे पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए भेज दिया।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies