(सुलतानपुर) गाय यूपी में माता, गोवा में मांस - संजय सिंह

  • 04-Oct-25 12:00 AM

0 आप की बौद्ध प्रांत बैठक में संजय सिंह का भाजपा पर हमलासुलतानपुर, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। शनिवार को आम आदमी पार्टी के बौद्ध प्रांत की बैठक सुलतानपुर में आयोजित की गई, जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में आगामी रोजगार दो और सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें विभिन्न जिलों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।मीडिया से बातचीत में सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए गाय गौ माताÓ है, लेकिन गोवा और मेघालय में भाजपा के लोग गाय का मांस खाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और सामाजिक न्याय के खिलाफ साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी इन मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर बड़ा जनआंदोलन छेड़ेगी, ताकि युवाओं और वंचित वर्गों को उनका हक मिल सके। भाजपा की आईटी सेल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोगों को पूरे साल अनर्गल प्रपंचों में उलझाए रखती है। सांसद ने कानून के चुनिंदा इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार कानून की धाराओं को समान रूप से लागू नहीं कर रही। उन्होंने बुलडोजर नीति को लेकर चेतावनी दी कि इस पर खुश होने वाले लोग अपने विनाश को बुला रहे हैं। संजय सिंह ने वाराणसी में संत रविदास गेट के सामने 43 दुकानों के विध्वंस का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दुकानें भाजपा समर्थकों की थीं, फिर भी सरकार ने उन्हें नहीं बख्शा। उन्होंने भाजपा पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा मुसलमानों को परेशान करने के नाम पर अपने ही समर्थकों की जेब काट रही है, यह अब जेब कतरा पार्टीÓ बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की रोजगार दोÓ पदयात्रा उत्तर प्रदेश सरकार के मकडज़ाल को तोडऩे का कार्य करेगी। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रोजगार और महंगाई जैसे असली मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएं। इस मौके पर बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद गौतम, महासचिव राम विलास तिवारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता वंश राज दूबे, कोषाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, अनिल कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, प्रभारी रजत चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शोहरत अली, अशफाक अहमद, अजीत श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment