(सोनभद्र)अटल उपवन कैथी में सुनी गई मन की बात

  • 29-Oct-23 12:00 AM

सोनभद्र 29 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के 106वे मन की बात कार्यक्रम रविवार को राबटर््सगंज विधान सभा बुथ स0111 पर अटल उपवन कैथी में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चैबे के नेतृत्व में सुना गया टिफिन के साथ। पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चैबे ने बताया कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। मन की बात का ये 106वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में त्योहारों को लेकर उमंग है। मैं देशवासियों को आने वाले त्योहारों की बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। कनॉट प्लेस में एक ही खादी स्टोर से एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान लोगों ने खरीदा है। खादी महोत्सव ने एक बार फिर से बिक्री के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह से खादी महोत्सव चल रहा है। मन की बात कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का बड़ा मैन्यूफेक्चरिंग हब बन रहा है। कई बड़े ब्रांड यहीं पर अपने प्रोडक्ट बना रहे हैं। अगर हम उन प्रोडक्ट्स को खरीदते हैं तो तो मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलता है। ये भी लोकल फॉर वोकल ही होना है। उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट को खरीदते समय यूपीआई का इस्तेमाल करें। इसे जीवन में एक आदत बना लें। इस मौके पर शक्ति केन्द्र संयोजक प्रमोद सिंह, बुथ अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, सुबास पाठक, मिन्नी पाठक, दिलीप चैबे, सूर्यपाल चैहान, राजेश पटेल, विनय पाठक, जितेन्द्र सिंह, अनुपम तिवारी, राजा राम विश्वकर्मा, सुखराज भारती आदि लोग रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment