(हमीरपुर)जनपद के तीन केंद्रों में होगी धान खरीद 181 किसानों ने कराया पंजीकरण
- 01-Nov-23 12:00 AM
- 0
- 0
- सदर तहसील क्षेत्र में 89 किसान हुए पंजीकृत- कामन धान के साथ ए ग्रेड के धान की होगी खरीदसुमेरपुुर-हमीरपुर 1 नवंबर (आरएनएस)। जनपद के तीन धान खरीद केदो में नवंबर माह में 5000 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। अभी तक जिले के 181 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। सदर तहसील में 89 किसानों का पंजीकरण है। इनमें 72 किसानों का सत्यापन हो गया है। सुमेरपुर खरीद केंद्र का लक्ष्य 2000 क्विंटल तय किया गया है। बुधवार को केंद्र खुला था। लेकिन तौल नहीं शुरू हुई थी। केंद्र प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार से किसान धान लेकर केंद्र में आएंगे। जिले में कुरारा, सुमेरपुर व मुस्करा में धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। नवंबर माह में 5000 क्विंटल खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। सुमेरपुर में 2000 क्विंटल खरीद जाएगा। पूरे जनपद में 31अक्तूबर तक 181 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। सदर तहसील में 89 किसान पंजीकृत हुए हैं। सुमेरपुर केंद्र प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सरकार कॉमन धान 2183 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड धान का मूल्य 2203 तय किया है। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर से किसान धान लेकर केंद्र में आएंगे। केंद्र में सभी तरह के व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।इनसेटपीसीएफ खरीदेगा तिलहन एवं दलहन केंद्र खोलासुमेरपुर कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में पीसीएफ दलहन एवं तिलहन की खरीद करेगा।पीसीएफ किसान सेवा केंद्र के प्रभारी शिव सिंह ने बताया कि सरकार ने तिल 8635 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग 8558 रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली 6377 रुपए प्रति क्विंटल, उरद 6950 रुपए प्रति क्विंटल खरीद करने के आदेश दिए हैं। अगर गौर किया जाए तो तिल के दाम खुले बाजार में सरकारी रेट से करीब दोगुने हैं। मूंग, मूंगफली व उड़द के दामों में भी हजारों रुपए प्रति क्विंटल भाव में अंतर है। इससे इस केंद्र में किसानों की आने की ज्यादा उम्मीद नहीं है। लेकिन बुधवार को पीसीएफ अपना केंद्र खोल दिया है। खरीद होगी अथवा नहीं। यह भविष्य पर निर्भर है।
Related Articles
Comments
- No Comments...