(हावड़ा)हावड़ा नगर निगम परिसर में पेड़ गिरा, दो कर्मियों की मौत
- 02-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
मंत्री फिरहाद ने की मुआवजा व मृतकों के आश्रितों को नौकरी का ऐलानहावड़ा 2 जुलाई (आरएनएस)। हावड़ा नगर निगम कमिश्नर भवन के सामने पेड़ गिरने से निगम के दो अस्थायी कर्मचारियों की मौत हो गई। उक्त घटना आज सुबह घटी। घटना को लेकर जहां हड़कंप मच गया वहीं हावड़ा नगर निगम सवालों के घेरे में आया गया है। पुलिस, स्थानीय लोगों व निगम के अनुसार मृतकों की पहचान उमेश महतो और नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह-सुबह तब हुआ, जब ये कर्मचारी नगर निगम के मुख्य गेट के पास चाय पी रहे थे और अखबार पढ़ रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया और आपदा प्रबंधन विभाग ने पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों और एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, यह पेड़ कई दिनों से झुका हुआ था और इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अगर यह घटना कार्यालय समय के दौरान होती, तो और लोगों के घायल होने की संभावना थी। हावड़ा नगर निगम के अध्यक्ष सुजय चक्रवर्ती ने इसे दुखद घटना बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह एक बड़ा हादसा है। नगर निगम मृतकों के परिवारों को सहायता राशि प्रदान करेगा और हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि पेड़ अचानक गिरने से यह दुर्घटना हुई। वहीं, भाजपा नेता उमेश राय ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।विपक्ष ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण असमय जान चली गई और वह भी नगर आयुक्त कार्यालय के सामने। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना तो दुर्घटना ही होती है। वहीं घटना स्थल पर मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। कोई तूफान नहीं था। इसके बावजूद पेड़ गिर गया।फिरहाद हकीम ने कहा कि मृतकों के आश्रितों में को नौकरी मिलेगी। यह खबर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक पहुंच चुकी है। उन्होंने पीडि़त परिवारों के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। फिरहाद हकीम ने कहा, मृतकों के परिवार के लोगों से मैंने बात की। उन्हें मुआवजा भी दिया जा रहा है। नगरपालिका आज दोनों मृतकों के परिवारों को आर्थिक मुआवजा दे रही है।Ó दुर्घटना की खबर मिलने के बाद हावड़ा के मुख्य नगर पालिका प्रशासक सुजय चक्रवर्ती और अन्य अधिकारी सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले पर हावड़ा नगर निगम के अध्यक्ष सुजय चक्रवर्ती ने इसे दुखद घटना बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह एक बड़ा हादसा है। नगर निगम मृतकों के परिवारों को सहायता राशि प्रदान करेगा और हर संभव मदद के लिए तैयार है।
Related Articles
Comments
- No Comments...