
चलने का सही तरीका दे सकता है कई स्वास्थ्य लाभ, अध्ययन में आया सामने
- 11-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
डॉक्टर्स और फिटनेस विशेषज्ञ रोजाना कुछ मिनट चलने की सलाह देते हैं और इसके लिए लोग तरह-तरह की वॉकिंग एक्सरसाइज को अपनाते हैं, फिर चाहे वो ब्रिस्क वॉक हो या रेट्रो वॉकिंग।हाल ही में सामने आए अध्ययन से पता चला है कि अगर आपके चलने का तरीका सही है तो उससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।4,50,000 से अधिक वयस्कों पर किया गया अध्ययनशोधकर्ताओं ने बताया कि रोजाना 14 मिनट की सैर को सात मिनट की तेज चाल में बदलने से हृदय रोग का खतरा 14 प्रतिशत तक कम पाया गया।ब्रिटेन में 4,50,000 से अधिक वयस्कों के विश्लेषण में जैविक आयु के आनुवंशिक मार्क का इस्तेमाल करके यह पता चला कि मध्यम आयु तक, जीवनभर तेज चलने से बढ़ती उम्र का प्रभाव कम हो जाता है।शोधकर्ताओं का कहना है कि तेज चलने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं।तेज गति में चलने से मिल सकते हैं कई लाभअध्ययन में बताया गया है कि तेज गति में चलना रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कम करने में भी साबित हुआ है।शोधकर्ताओं ने बताया कि तेज गति में चलने से शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।यह मस्तिष्क की गतिविधि में मदद कर सकता है और रचनात्मक विचारों के उत्पादन को बढ़ा सकता है। साथ ही भरपूर ऊर्जा भी प्रदान कर सकता है।शारीरिक निष्क्रियता बन सकती है कई गंभीर बीमारियों का कारणशोधकर्ताओं ने कहा, शारीरिक निष्क्रियता मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी दीर्घकालिक बीमारियों का मुख्य कारण है, जो विकसित और विकासशील देशों में समान रूप से देखी जाती है।उन्होंने आगे कहा कि अगर शारीरिक सक्रियता पर ध्यान दिया जाए तो प्रतिवर्ष लगभग 39 लाख असामयिक मौतों को रोका जा सकता है। हालांकि, लोग शारीरिक सक्रियता की बजाय चिकित्सा प्रणाली पर काफी हद तक निर्भर हैं।सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों को बढ़ाना है जरूरी- शोधकर्ताशोधकर्ताओं का कहना है कि लोग बीमार पड़ते हैं और फिर बीमारी के इलाज के लिए करोड़ों रुप से ज्यादा का खर्च आता है, जो स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए एक बड़ा मुनाफा है।उन्होंने आगे कहा कि अगर इन लागतों का केवल एक अंश सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों में लगाया जाए, जिसका उद्देश्य सभी के लिए पैदल चलना और शारीरिक गतिविधि के अवसर बढ़ाना हो तो काफी पैसा बच सकता है और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...