
मानसून के दौरान खाने के लिए बेहतरीन है भुट्टा, जानिए इसके स्वास्थ्यवर्धक लाभ
- 21-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
मानसून के दौरान कई लोग भुट्टे के स्वादिष्ट और गर्मागर्म व्यंजनों का आनंद लेना पसंद करते हैं। हालांकि, भुट्टे का सेवन केवल स्वाद के लिए नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए आज हम आपको भुट्टे के सेवन से मिलने वाले सेहत के फायदों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में जानकर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करने पर मजबूर हो जाएंगे।वजन नियंत्रित करने में है सहायकअगर आप वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं तो आपको रोजाना एक कप उबले या भुने भुट्टे का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को ठीक रखने के साथ ही लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस करवाता है, जिसके कारण आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। इसके अलावा भुट्टे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण चर्बी को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।आंखों के लिए है फायदेमंदअगर आप अपनी आंखों की देखभाल करना चाहते हैं तो रोजाना एक कप उबले या भुने भुट्टे का सेवन करना शुरू कर दें। दरअसल, भुट्टे में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नाम के खास एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी को कम होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये एंटी-ऑक्सीडेंट आंखों को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचा सकते हैं और रेटिना को स्वस्थ रखते हैं।दिल के लिए है फायदेमंदभुट्टे में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी3 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। ये पोषक तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये पोषक तत्व रक्तचाप को नियंत्रित रखने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में भी मदद कर सकते हैं।कैंसर से बचाव करने में है प्रभावीकैंसर एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन भुट्टे का सेवन इसमें कुछ हद तक मदद कर सकता है। भुट्टे में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट एंजाइम को सक्रिय करके हानिकारक तत्वों को बेअसर कर सकते हैं। हानिकारक तत्व शरीर में कैंसर सेल्स के निर्माण का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा भुट्टे में पाए जाने वाले फेनोलिक यौगिक भी कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह कैंसर का इलाज नहीं है।पाचन क्रिया को ठीक रखने में है सहायकपाचन क्रिया को ठीक रखने में भी भुट्टे का सेवन अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो आंत को आराम दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाकर कब्ज की समस्या से राहत दिला सकता है। हालांकि, अगर आपको पेट की समस्याएं हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही भुट्टे का सेवन करें।
Related Articles
Comments
- No Comments...