
मिनिमल मेकअप करना पसंद है? आप अपना सकती हैं ये 5 शानदार ट्रेंड
- 26-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
2024 में बोल्ड मेकअप का रुझान प्रचिलित हुआ था, जो पार्टी या त्योहार जैसे मौकों पर बढिय़ा लगता है।हालांकि, इस साल महिलाओं की पसंद बदल रही है और वे मिनिमल यानि कम मेकअप लगाने का रुझान अपना रही हैं।इस तरह का मेकअप हर जगह अच्छा लगता है, चाहे आप कॉलेज जा रही हों, डेट पर जा रही हों या घूमने जा रही हों।आइए इस साल प्रचिलित हो रहे 5 मिनिमल मेकअप रुझानों के बारे में जानते हैं।कम उत्पादों वाला मेकअपआज के समय में कोई भी महिला अपने चेहरे पर अधिक मेकअप लगाना पसंद नहीं करती है। इससे चेहरे पर मेकअप की मोटी परत नजर आने लगती है और वह केकी होने लगता है।इस साल महिलाएं मेकअप करने के लिए कम उत्पादों का प्रयोग करना पसंद कर रही हैं। उदाहरण के लिए फाउंडेशन के बजाय केवल कंसीलर इस्तेमाल करना या केवल उन जगहों पर कंसीलर लगाना जहां दाग-धब्बे हों।अंत में मस्कारा और लिप ग्लॉस इस्तेमाल किया जाता है।क्लीन गर्ल मेकअपआप सभी ने कभी न कभी क्लीन गर्ल मेकअप के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक अनोखा ट्रेंड है, जो कम मेकअप करने और प्राकृतिक सुंदरता को निखारने पर ध्यान देता है।इसे पाने के लिए हल्की कवरेज वाला फाउंडेशन लगाया जाता है और गालों पर हल्का ब्लश इस्तेमाल किया जाता है।इसके बाद, आखों पर न्यूड रंग का आईशैडो और होंठों पर गुलाबी रंग का लिप टिंट इस्तेमाल किया जाता है।गुलाबी ब्लश वाला मिनिमल मेकअपइस साल भी ब्लश सबसे पसंदीदा मेकअप उत्पाद रहने वाला है, जो गालों पर गुलाबी निखार ले आता है। इसकी मदद से आप गुलाबी टोन वाला मिनिमल मेकअप लुक पा सकती हैं।सबसे पहले कंसीलर या हल्की कवरेज वाले फाउंडेशन का प्रयोग करके बेस मेकअप करें। इसके बाद अपने गालों और आखों पर गुलाबी रंग का ब्लश लगा लें।पलकों पर ट्रांसपेरेंट मस्कारा और होंठों पर लिप ग्लॉस लगाकर लुक को पूरा करें।नो मेकअप लुकफिल्मों में अभिनेत्रियां बिना मेकअप किए भी खूबसूरत लगती हैं। हालांकि, शूटिंग के दौरान वे नो मेकअप लुक अपनाती हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो उन्होंने मेकअप किया ही न हो।पिछले कुछ सालों से यह रुझान बड़ी चर्चा में है, जो सभी महिलाओं को पसंद भी आता है। इसके लिए चेहरे पर कंसीलर लगाएं और होंठों पर न्यूड रंग की लिपस्टिक इस्तेमाल करें।अपनी पलकों पर मस्कारा लगा लें और भौहों को घना कर लें।लाटे मेकअपइस साल लाटे मेकअप भी पसंद किया जा रहा है, जो भूरे टोन वाला मेकअप होता है। इस तरह का मेकअप हर आउटफिट के साथ जंचता है और खास तौर से भारतीय महिलाओं की त्वचा पर निखरकर आता है।इसके लिए फाउंडेशन लगाने के बाद ब्रोंजर के जरिए कंटूरिंग की जाती है और गालों पर पीच या नारंगी रंग का ब्लश लगाया जाता है।होंठों पर भूरा लिप लाइनर और लिप ग्लॉस या न्यूड लिपस्टिक लगाई जाती है।
Related Articles
Comments
- No Comments...