
सभी पेंटरों के पास होने चाहिए ये 5 तरह के ब्रश, जिनसे बन सकेंगी खूबसूरत कलाकृतियां
- 13-May-25 12:00 AM
- 0
- 0
एक अच्छा कलाकार वही होता है, जो अपनी प्रतिभा और कला के जरिए सुंदर रचनाओं को रूप दे सके। हालांकि, पेंटिंग करने के लिए केवल कौशल ही नहीं, बल्कि पेंट ब्रश जैसी सप्लाइज की भी जरूरत पड़ती है।बाजार में छोटे-बड़े हर आकार के पेंट ब्रश मिलते हैं, जो अलग-अलग स्तर की डीटेलिंग, कवरेज और ब्लेंडिंग क्षमताएं प्रदान करते हैं।अगर आप भी एक कलाकार हैं तो आपके पास ये 5 तरह के पेंट ब्रश जरूर होने चाहिए।गोल ब्रशपेंटिंग की शुरुआत करने के लिए आपको एक अच्छा गोल ब्रश खरीदना चाहिए, जो सबसे बुनियादी होता है। इस तरह के ब्रश की टिप गोल और मुड़ी हुई होती है।इस ब्रश का इस्तेमाल पेंटिंग के दौरान मोटी व सीधी रेखाएं बनाने और बारीक डीटेलिंग के लिए किया जाता है।आप इसे अलग-अलग आकार में खरीद सकते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसी पेंटिंग बनाना चाह रहे हैं।चपटे ब्रशसभी कलाकारों के पास कई अलग-अलग आकार वाले चपटे ब्रश होना बेहद जरूरी होता है। इनकी टिप चपटी होती है और ये आयताकार होते हैं, जिस कारण इनके जरिए बड़े चित्रों में रंग भरा जा सकता है।साथ ही ये ब्रश किनारों में रंग भरने के लिए भी अच्छे रहते हैं, क्यूंकि इनके चपटे टिप के कारण रंग चित्र से बाहर नहीं निकलते।पेंटिंग की कला को सीखने वाले लोगों को इसी ब्रश से शुरुआत करनी चाहिए।फिलबर्ट ब्रशफिलबर्ट एक खास तरह का ब्रश होता है, जिसे गोल और चपटे ब्रश का अनोखा मिश्रण कहा जाता है। इस ब्रश में लंबे से मध्यम लंबाई वाले बाल होते हैं, जिनका सिरा गोल होता है।ये ब्रश रंगों को एक साथ मिलाने यानि ब्लेंड करने के लिए सबसे सही रहते हैं। इसके अलावा ये ब्रश किनारों को साफ-सुथरा दिखने में मदद करते हैं और विभिन्न प्रकार के स्ट्रोक बनाने में उपयोगी होते हैं।एंगल वाले ब्रशअगर आपको पेंटिंग के दौरान बेहद सटीक और महीन रेखाएं बनानी हों तो आपके पास एंगल ब्रश जरूर होने चाहिए।इस तरह के ब्रश की टिप एक ओर से कोणीय यानि नुकीली होती है, जो छोटी जगहों में रंग भरने के लिए आदर्श रहती है।आम तौर पर कलाकार सीधी और जटिल रेखाएं बनाने के लिए इसी ब्रश का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। साथ ही ये ब्रश घुमावदार रेखाएं बनाने में भी मदद करते हैं।लाइनर ब्रशलाइनर ब्रश का नाम खुद ही इनकी विशेषता बताने में सक्षम है। इस प्रकार के ब्रश में लंबे-पतले बाल होते हैं, जो एक महीन बिंदु के आकार के होते हैं।लाइनर ब्रश को रिगर ब्रश के नाम से भी जाना जाता है। इनके जरिए आप अलग-अलग आकार और प्रकार की रेखाएं बना सकते हैं।ये ब्रश बारीक स्ट्रोक, पतली रेखाओं और छोटी-छोटी डीटेलिंग करने के लिए सबसे सही रहते हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...