(रायपुर) विस चुनाव : भाजपा के अरूण साव को लोरमी से अनुज को धरसींवा से मिल सकता है टिकट

  • 02-Oct-23 12:00 AM

रायपुर, 02 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अब काफी तेज हो गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, अब दूसरी सूची में करीब 10 लोगों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव के लोरमी से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के कुछ अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम लगभग फाइनल कर लिया है। इनमें रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, तखतपुर से धर्मजीत सिंह, राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, बसना से संपत अग्रवाल, धरसींवा से अनुज शर्मा, भिलाई नगर से प्रेम प्रकाश पाण्डेय, रामपुर से ननकी राम कंवर, आरंग से खुशवंत साहेब, पामगढ़ से संतोष लहरे का नाम लगभय तय हो गया है। भाजपा सूत्रों की माने तो पार्टी की ओर से इनके नामों की औपचारिक घोषणा करना शेष है। इनमें आरंग विधानसभा सीट तथा धरसींवा सीट पर क्रमश: खुशवंत साहेब और छालीवुड के फिल्म स्टार अनुज शर्मा का नाम सर्वसम्मति से सामने आया है। ज्ञात हो कि अनुज शर्मा ने कुछ समय पूर्व ही भाजपा का दामन थामा था। पार्टी ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने पहली बार में ही उन्हें धरसींवा विधानसभा सीट से टिकट देने का मन बना लिया है। इसके पूर्व धरसींवा सीट से देवजी भाई पटेल को टिकट दिया गया था। वहीं आरंग सीट पर इसके पूर्व भाजपा ने नवीन मार्कंडेय को टिकट दिया गया था। डीके-




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment