(कवर्धा) अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  • 20-Oct-24 03:04 AM

0-54 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत 5,40,000/- रूपये
कवर्धा, 20 अक्टूबर (आरएनएस)। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप, अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बोड़ला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन अभियान के तहत अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत 5,40,000 रुपये आंकी गई है। यह गांजा टाटा  वाहन के हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।  जप्त गांजा की कुल मात्रा: 54 किलोग्राम  है, इसकी अनुमानित कीमत: 5,40,000 रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 20(क्च) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:  
1.     प्रसांत भुक्ता, पिता एकलव्य भुक्ता, उम्र 27 वर्ष, साकिन बोरझर, कोटा थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा  
2.     जुलु डांग, पिता बीजा डांग, उम्र 25 वर्ष, साकिन बरहापथर, थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा  
इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा  और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई  ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य अपराधियों की गहन जांच की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से जुड़े सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही जारी रहे। राज्य शासन की मंशा के अनुसार, जिला पुलिस नशे के अवैध व्यापार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सघन अभियान के माध्यम से जिले में नशे के व्यापार को खत्म करने के साथ-साथ युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को इस घातक व्यसन से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की सतर्कता और निरंतर कार्यवाही से जिले में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के बीच भय का वातावरण बन चुका है, जिससे इस अवैध धंधे पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।
००००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment